फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में सवा महीने बाद मिला एक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
A corona positive was found in Doaba after a quarter of a month - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सवा महीने बाद दोआबा में कोराना संक्रमण ने फिर दस्तक दे दी है। संक्रमित को इलाज के लिए कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही सर्विलांस टीमें उसके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट र्गइं हैं। होली के त्योहार से ठीक पहले पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

जिले में 17 फरवरी के बाद कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला था। हालांकि, बीच देश के बाकी हिस्सों में तेजी से संक्रमण का फैलाव होता देख शासन-प्रशासन की ओर से एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि पंचायत चुनाव और होली के त्योहार में महानगरों से लोगों का आवागमन बढ़ने पर संक्रमण फैल सकता है। मंगलवार को इसकी शुरूआत भी हो गई। जिला अस्पताल में अपने बीमार पिता का इलाज कराने आया एक व्यक्ति कोविड जांच में पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

सवा महीने बाद जिले में पॉजिटिव केस मिलने से खलबली मच गई। संक्रमित को इलाज के लिए कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें उसके संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित करने में जुट गईं हैं। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि सिराथू इलाके का रहने वाला यह व्यक्ति रेलवे में गार्ड है। हाल ही में राजधानी लखनऊ से वह घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें