फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कड़ा धाम में स्क्रब टाइफस का मामला सामने आया

Wed, 29 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
दारानगर में स्क्रब टाइफस के मरीज की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।   संवाद
विज्ञापन
दारानगर नगर पंचायत के वार्ड नौ में स्क्रब टाइफस का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। यह बीमारी माइट नामक कीट के काटने से फैलती है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी नजमा बेगम इस बीमारी से पीड़ित हैं। मामले की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में टेनीफास कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। टीम में डॉ. आसिफ सिद्दीकी, स्वास्थ्य कर्मी नायब राम चौधरी, गुरु वीर सिंह और शत्रुघ्न सिंह शामिल रहे। टीम ने मरीज के घर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को बीमारी से बचाव के उपाय बताए।
स्वास्थ्य विभाग ने अपील की कि लोग अपने घरों और आसपास की सफाई रखें, झाड़ियों को न बढ़ने दें और कीट-निरोधक क्रीम का उपयोग करें। किसी को भी बुखार या चकत्ते जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन

क्या है स्क्रब टाइफस
स्क्रब टाइफस एक संक्रामक रोग है जो माइट नामक कीट के काटने से फैलता है। यह ओरिएंटा त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया से होता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते और कमजोरी शामिल हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें