कड़ाधाम पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि एक युवक ने उनकी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार संदीपन घाट पुलिस ने सोमवार को राजेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी की दो माह से तलाश कर रही थी।