फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नियमों की धज्जियां उड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सफर कर रहे श्रद्धालु

Wed, 24 Sep 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर से टेंवा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर में यात्रा करते श्रद्धालु।   संवाद
विज्ञापन
सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद श्रद्धालु बेखौफ होकर मालवाहक वाहनों में सफर कर रहे हैं। स्थिति यह है कि पर्व-त्योहारों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य मालवाहक वाहनों में सवारियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इससे न केवल नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं बल्कि हादसों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

महेवाघाट, करारी, भरवारी, कड़ाधाम और सिराथू क्षेत्रों में मंगलवार को यही नजारा देखने को मिला। ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहनों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे ठसाठस भरे नजर आए। कई लोग वाहनों के किनारों और पीछे लटककर सफर करते दिखे।
तेज रफ्तार और कच्ची सड़कों पर यह स्थिति कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्वों में बसों और सवारी साधनों की कमी के कारण श्रद्धालु मजबूरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली का सहारा लेते हैं। हालांकि सवाल यह उठता है कि जब शासन ने साफ तौर पर प्रतिबंध लगा रखा है तो प्रशासन और पुलिस की निगरानी क्यों नाकाफी है।
विज्ञापन

सड़क पर निकलते इन मालवाहक वाहनों से उड़ती धूल और भीषण भीड़ अन्य राहगीरों के लिए भी खतरा बन रही है। बाइक और छोटे वाहनों से सफर करने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस और परिवहन विभाग को सख्त चेकिंग करनी चाहिए। साथ ही पर्व-त्योहारों के समय श्रद्धालुओं के लिए विशेष बसें चलाई जानी चाहिए ताकि लोग सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

केस-एक : बीते साल 14 मई को चक-नारा गांव के पास ईंट से लदा ट्रैक्टर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में मजदूर सुरेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

केस-दो : चार जुलाई को एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के एयरफोर्स गेट के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक साहिल की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके साथी सौरभ और गोलू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इस बीच मौका पाकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में मालवाहक वाहनों से यात्रा को पूरी तरह से प्रतिबंधित करें। किसी भी दशा में ट्रैक्टर, लोडर या अन्य मालवाहक वाहन सवारी ले जाने का काम न कर सकें। इसके लिए सख्ती भी की जाएगी।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें