अलवारा गांव के पितंबर लाल के घर एक दशक पहले भी इसी तरह का खौफनाक मंजर देखने को मिला था। उस दौरान मृतका के पति राम कैलाश ने अपनी पहली पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला था। इस घटना में राम कैलाश जेल भी चुका है। अब उसके पिता ने भी उसी अंदाज में बहू की जान ले ली।
विज्ञापन
फतेहपुर जनपद के धाता गांव में रहने वाली मृतका ननकी देवी रामकैलाश की दूसरी बीवी थी। राम कैलाश ने करीब दस साल पहले खुद ही अपनी पहली पत्नी को मार डाला था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है।
जनामत पर छूटने के बाद उसने ननकी से दूसरी शादी की। परिवार बढ़ने पर राम कैलाश को रोजगार का चिंता हुई। इस वह प्रयागराज में रहकर मजदूरी करने लगा। मंगलवार को मोहल्ले के लोगों ने जब राम कैलाश को उसकी पत्नी के हत्या किए जाने की जानकारी दी तो वह स्तब्ध हो गया। देर शाम वह गांव पहुंच गया। पिता व भाई के कृत्य से राम कैलाश को पछतावा हो रहा था। उधर, ननकी की तीन बेटियां और एक बेटा मां की मौत से बेहाल है।