फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मकान तोड़ते समय बारजा गिरा, राजगीर की दबकर मौत

Sat, 21 Mar 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
वह मकान जिसका बारजा तोड़ते समय हुई घटना। संवाद
विज्ञापन
मकान तोड़ते समय बारजा गिरने से तिल्हापुर मोड़ बाजार में शुक्रवार शाम राजगीर की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के डहिया गांव निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ कल्लू (32) पुत्र जगन्नाथ पेशे से राजगीर था। पत्नी फूलमती के मुताबिक शुक्रवार शाम एयरपोर्ट कौशाम्बी-बुद्धस्थली मार्ग का चौड़ीकरण होने के कारण तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी धर्मदास केशरवानी के मकान के पहली मंजिल के अगले हिस्से के बारजा पर खड़ा होकर लिंटर तोड़ रहा था।
इस दौरान अचानक बारजा गिरने से वह मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में अन्य मजदूरों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और समीप के निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर मृतक के बेटे वीरेंद्र, दिनेश बेटी रिया और मीना सहित परिजन रो रोकर बेहाल हैं। पिपरी थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें