फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंको में तालाबंद 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। वेतन विसंगति, महगाई भत्ता बढ़ाने आदि मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने बुधवार को कामकाज ठप करके बैंकों में तालाबंदी की। इससे तकरीबन 15 करोड़ रूपये के कारोबार असर पड़ा है। इस दौरान किसान, व्यापारियों और ग्राहकों को लेनदेन के लिए दिनभर भटकना पड़ा। उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कौशाम्बी में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की। अग्रणी बैंक प्रबंधक दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि उच्चाधिकारियों को कई बार कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे आक्रोशित कर्मचारी कामकाज से विरत रहे। एलडीएम ने कहा बैंक कर्मचारी कड़ी मेहनत करके अपने कार्यो को अंजाम देते हैं। इसके बाद भी कई सालों से वेतनवृद्धि नहीं की गई है, जो गलत है। तमाम वेतन विसंगतियां भी हैं। समस्याओं का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। इससे जिलेभर 88 बैंको में बुधवार को तालाबंदी करके विरोध प्रदर्शन किया गया। एलडीएम ने बताया कि हड़ताल से तकरीबन 15 करोड़ रूपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बैंकों में हड़ताल के कारण किसान, ब्यापारियों, ग्राहकों को दिनभर लेनदेन के भटकना पड़ा। एटीएम में भी तालाबंदी होने के कारण ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बैंक के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के सामधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें