मंझनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा कौशाम्बी में 9 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से आयोजित होगी। इसमें जिले से 20 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। भरवारी स्थित एनडी कान्वेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अमर उजाला ग्रुप की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों को उनका प्रवेशपत्र डाक द्वारा उनके पते पर भेज दिया गया है।
अमर उजाला फाउंडेशन ने अपने सामाजिक सारोकार के तहत इस बार देशभर के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कालरशिप देने के लिए श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसके लिए सभी जिलों के नौंवी क्लास से लेकर स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से आवेदनपत्र मांगे गए थे। कौशाम्बी से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला में प्रकाशित आवेदन को भरकर भेजा था। हालांकि इनमें से ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने आवेदन प्रपत्र को सही तरीके से नहीं भरा था। कौशाम्बी से सिर्फ 20 छात्र-छात्राओं के आवेदन प्रपत्र सही मिले हैं। जिसकी परीक्षा 9 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से एनडी कान्वेंट स्कूल भरवारी में आयोजित की गई है। श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की होनी वाली परीक्षा की सभी तैयारियां अमर उजाला ने पूरी कर ली है। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र डाक से उनके पते पर भेज दिए गए हैं। यही नहीं चयनित छात्र-छात्राओं को फोन करके भी उनके अनुक्रमांक और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारियां दी गई है।
क्लास 9-10 वीं
1- आकाश कुमार पुत्र भैयालाल एच018444
2-अंजलि अग्रहरि पुत्री रामबाबू एच018445
3- अंशिका साहू पुत्री सुजीत साहू एच018446
4- राहुल शर्मा पुत्र चंद्र प्रकाश एच018447
5-रमाकांत साहू पुत्र राम लौटन एच018448
6-रूचि पांडेय पुत्री संजय पांडेय एच018449
7-शिवांगी गुप्ता पुत्री भगवत प्रसाद एच018450
8- शिखा साहू पुत्री रामलौटन एच018451
9-सुरेंद्र कुमार पुत्र राम प्रसाद एच018452
10-उमाकांत साहू पुत्र रामलौटन एच018453
क्लास 11-12 वीं
1- अर्चना अग्रहरि पुत्री मिश्रीलाल एस0037244
2-दीप सिंह पुत्र मुन्नूलाल एस0037245
3-दिनकर मौर्य पुत्र रामसिंह मौर्य एस0037246
4-प्रियंका मित्तल पुत्री शशिभूषण एस0037247
5-राहुल पुष्पाकर पुत्र हरिशंकर एस0037248
6-राजेंद्र सोनकर पुत्र हीरालाल एस0037249
7-सविता मौर्य पुत्री चंद्रशेखर एस0037250
क्लास स्नातक
1-अभिषेक गुप्ता पुत्र भगवत प्रसाद जी013320
2- आकाश गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता जी013321
3- कविता मौर्य पुत्री चंद्रशेखर जी013322