फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, बीजेपी समेत 8 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर(कौशाम्बी)। सिराथू उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को कांग्रेस, बीजेपी समेत कुल 8 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इस तरह से उपचुनाव में कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजमणि यादव ने बताया कि 28 अगस्त को पर्चों की जांच होगी। नामांकन पत्र वापसी के लिए 30 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है। केशव प्रसाद मौर्य के सांसद बन जाने पर उन्होंने सिराथू सीट से इस्तीफा दे दिया था। त्यागपत्र देने से खाली हुई सिराथू विधानसभा सीट पर 13 सितंबर को उपचुनाव होना है। इसके लिए 20 से 27 अगस्त तक पर्चे दाखिल किए गए। नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस की ओर से लालचंद्र कुशवाहा ने पर्चा भरा। भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल ने नामांकन दाखिल किया। बीजेपी उम्मीदवार के साथ सांसद विनोद सोनकर, केशव प्रसाद मौर्य और श्यामाचरण गुप्त भी मौजूद रहे। इसके अलावा बुधवार को निर्दलीय रमेश पाल, आशीष कुमार मौर्य, लक्ष्मीकांत, छेद्दू, देवीशंकर तिवारी और मूलप्रकाश ने भी पर्चा दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 21 लोगों ने नामांकन किया है। 28 अगस्त को पर्चों की जांच होगी। 30 अगस्त को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी लालचंद्र कुशवाहा करोड़पति हैं। उनके और उनकी पत्नी के पास 2.50 लाख नगद, करीब 25 लाख रुपये बैंक में जमा है। करीब 11 लाख रुपये के जेवर भी है। साथ ही करीब 1.80 करोड़ कीमत की जमीन, मकान है। भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह पटेल भी करोड़पति हैं। उनके और पत्नी के पास भी 2.50 लाख नगद, विभिन्न बैंकों में दोनों के नाम से 1.35 करोड़ जमा है। वहीं वे कार लोन के 50 हजार रुपये के बकाएदार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें