फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में विवाहिता को बंधक बनाकर गैंगरेप

Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र में भट्ठे पर काम करने वाली महिला को बंधक बनाकर चार युवक 13 दिन तक उसकी इज्जत लूटते रहे। शनिवार को पति के गांव से लौटने पर दरिंदों ने उसे मुक्त किया। रविवार को पीड़िता ने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर आपबीती बताई और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि विवाहिता से गैंगरेप नहीं हुआ है। मारपीट की घटना हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

महोबा जिले का रहने वाला एक परिवार पुरामुफ्ती इलाके के एक भट्ठे पर ईंट की पथाई करता है। पीड़िता का कहना है कि 26 मई को उसका पति महोबा चला गया था। शाम को पुरामुफ्ती के एक गांव का एक युवक उसके पास आया और बहाने से गांव ले गया। वहां दरिंदों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर कमरे में बंद कर दिया। 13 दिन तक चार युवक उसकी इज्जत लूटते रहे। शनिवार को पति भट्ठा पर पहुंचा तो पत्नी को झोपड़ी से नदारद देख सन्न रह गया। अन्य मजदूरों से पूछताछ करने के बाद युवक ने तलाश शुरू की। देर शाम को दरिंदों ने विवाहिता को इस हिदायत के साथ छोड़ा कि शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। उनके चंगुल से छूटी महिला सीधे भट्ठे पर पहुंची और पति को आपबीती बताई। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने शिकायत पर उसकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें