फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियापुरजीता में गहराया पेयजल संकट

Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। कड़ा ब्लाक के दरियापुरजीता (इशीकापुरवा) गांव में पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। करीब 1200 की आबादी वाले इस परवे में सिर्फ 2 हैंडपंप हैं। एक हैंडपंप कई महीनों से खराब है। दूसरा हैंडपम्प भी कीचड़युक्त पानी दे रहा है। इससे गांव के बाहर नलकूप से पानी भरने को मजबूर हैं। प्रधान का कहना है कि बीडीओ को पत्र भेजकर कई बार अवगत कराया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने अधिशासी अभियंता जलनिगम को जांच करने और दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दरियापुरजीता गांव निवासी विजय कुमार, जयकरन मौर्य, माया देवी, गणेश कुमार, गोवर्धन, राजेश कुमार, पीतांबरलाल, संजय कुमार, छेदीलाल, कामता प्रसाद, रामलखन, राधेश्याम, अशोक कुमार, अमित कुमार, शंकरलाल आदि का कहना है कि करीब 1200 की आबादी वाले इस गांव में सिर्फ दो हैंडपंप हैं। एक हैंडपंप खराब है। दूसरे हैंडपंप से पीने लायक पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों को करीब एक किलोमीटर दूर स्थित नलकूप से पानी ढोकर लाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि प्रधान, खंड विकास अधिकारी और अवर अभियंता जलनिगम को कई बार दिककतों से अवगत कराया गया। प्रधान फूलमती देवी का कहना है कि धन नहीं मिलने के कारण हैंडपंपों को दुरुस्त कराने में दिक्कत आ रही है। नए हैंडपंप लगाने के लिए कई बार बीडीओ को प्रस्ताव भेजा गया। फिर भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता जलनिगम का कहना है कि सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें