फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराती-बराती भिड़े, चार घायल

Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा थाना क्षेत्र के चक बादशाहपुर गांव में शुक्रवार रात बारातियों और घरातियों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें वर पक्ष के चार लोग घायल हो गए। वहीं दुल्हन के घर वाले दूल्हे समेत चार लोगों को बंधक बना लिया। दुल्हन के लिए लाए गए गहनों को छीन लिया। बारातियों का आरोप है कि जाति छुपा कर रिश्ता तय किया गया था। पुलिस ने बंधक लोगों को छुड़ाने के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई। शनिवार देर शाम तक हुई पंचायत के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चरवा कोतवाली क्षेत्र के चकबादशाहपुर गांव निवासी नत्थू पासी ने पुत्री की शादी फर्र्रुखाबाद के रमेश सिंह से तय की थी। शुक्रवार को बारात गांव आई। बारातियों के स्वागत के बाद द्वारापूजा की रस्म अदायगी हुई। बताते हैं कि इसी बीच दुल्हन के पिता और दूल्हे के पिता के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। दूल्हे के पिता का आरोप है कि कि जाति छुपा कर शादी की जा रही है। बारातियों द्वारा शादी से इंकार करने की बात सुनते ही घराती आग बबूला हो गए। वे मारपीट पर आमादा हो गए। घराती पक्ष के कई लोग लाठी डंडों से बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। एक एक कर बाराती भाग खडे़ हुए। वहीं घरातियों ने दूल्हा, उसके पिता ,भाई और मामा को बंधक बना लिया। दुल्हन को चढ़ाव में दिए जाने वाले आभूषण को छिन लेेने का भी आरोप है। पुलिस ने बंधकों को रिहा कराने के बाद दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। देर शाम पुलिस ने समझौता कराने के बाद दोनों पक्षों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें