फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 11 मई की रात से रहस्यमय दशा में लापता है। गांव के ही एक युवक पर उसे भगा ले जाने का आरोप है। इलाकाई पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की। घरवालों ने किशोरी के साथ अनहोनी और हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने एक युवती ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 17 अप्रैल की रात उसके साथ ही कमरे में सो रहे थी। रात करीब 11 बजे अचानक उसकी नींद खुली, तो बिस्तर से बेटी गायब थी। जब काफी देर तक वह लौटकर नहीं आई, तो वह परेशान हो गई। बेटी के गायब होने की जानकारी उसने परिवार के अन्य सदस्यों को दी। रातभर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। युवती की मानें तो उसी रात से गांव का एक युवक भी गायब है। आशंका है कि वही युवक उसकी बेटी को गायब किया है। घरवाले किशोरी के साथ अनहोनी और हत्या की आशंका से भी भयभीत है। आरोप है कि घटना की जानकारी दूसरे दिन ही मूरतगंज चौकी पुलिस और कोखराज थाने में दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने अब तक किशोरी की खोजबीन का कोई प्रयास नहीं किया। मूरतगंज और कोखराज पुलिस के सुनवाई नहीं किए जाने से परेशान पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने एसओ कोखराज को प्रकरण की जांच और किशोरी की बरामदगी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें