फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाकर्मी और किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू क्षेत्र के एक संस्थान में कार्यरत महिलाकर्मी के साथ वही के चालक ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारियों के आने से पहले ही चालक भाग निकला। भुक्तभोगी ने घटना से सिराथू चौकी पुलिस को अवगत कराया। शुक्रवार को उसने डीआईजी को भी घटना से अवगत कराया। डीआईजी के निर्देश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। करारी क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी से बुधवार रात एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन

इलाहाबाद की रहने वाली एक युवती सिराथू क्षेत्र में स्थित एक संस्थान में काम करती है। इसका कहना है कि बृहस्पतिवार शाम करीब चोर बजे वह फ्रेश होने के लिए संस्थान के ही शौचालय जा रही थी। इसी बीच वहां संस्था में बतौर ड्राइवर तैनात एक युवक आ गया। आरोप है कि शौचालय के समीप उसे अकेली देख चालक ने धरदबोचा। दुष्कर्म की कोशिश की। इसपर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को अन्य सहकर्मियों को आते देख चालक भाग निकला। बताते हैं कि पीड़ित युवती ने सिराथू चौकी पुलिस को घटना से अवगत कराया थी। चौकी पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर युवती को टरका दिया। कार्रवाई नहीं किए जाने पर युवती ने शुक्रवार को डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर शुक्रवार शाम सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सैनी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं करारी क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी से बुधवार रात एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। शोर पर पर धमकी देकर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने नामजद तहरीर थाने में दी है। किशोरी बुधवार रात घर के सामने छप्पर के नीचे सो रही थी। इसका कहना है कि आधी रात में गांव का ही एक युवक आया। उसने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। बचाव के लिए उसने शोर मचा दिया। इस पर गांव वालों को आते देख युवक धमकी देकर भाग निकला। किशोरी का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि इसके बाद भी अब तक युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। किशोरी की मानें तो यह युवक करीब एक महीने से उसके पीछे पड़ा है। किशोरी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसपी ने एसओ करारी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें