फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापस आने के जुगाड़ में नेताजी!

Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले की राजनीति में भी गरमी आने लगी है। तात्कालिक लाभ के लिए पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थामने वाले नेता फिर से घर वापसी में जुटे हैं। ऐसी ही एक कवायद सिराथू विधानसभा क्षेत्र के एक कद्दावर नेता ने भी शुरू कर दी है। चर्चा है पार्टी से पुराने मधुर रिश्तों के कारण में प्रदेशस्तर पर घर वापसी को हरी झंडी मिल चुकी है। बस हाईकमान की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा जाता है कि राजनीति में कभी किसी के लिए घर के दरवाजे बंद नहीं होते हैं। हासिए पर जा चुके सिराथू के एक नेताजी ने फिर से अपनी पुरानी पार्टी में आने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। ये प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। किसी जमाने में इनकी तूती भी बोलती थी, लेकिन समय ने ऐसा करवट बदला कि आज वह राजनीति के हाशिए पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में नेताजी को घर छोड़ने की गलती का एहसास हो चुका है। अब वे पुराने घर वापसी में लगे हैं। बताया जाता है कि राजनीति के पुराने साथियों की मदद ली। प्रदेश स्तर से वापसी की बात भी बन चुकी है। सिर्फ पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेताजी की घर वापसी होगी। फिलहाल अभी इस मामले में पार्टी के नेता और खुद नेताजी जुबान खोलने को तैयार नहीं है, लेकिन क्षेत्र में नेताजी की घर वापसी की चर्चा जोरों से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें