मंझनपुर। स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। भरवारी, मंझनपुर, करारी, पश्चिमशरीरा में युवा पीढ़ी से स्वामीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। मानव शृंखला बनाकर देश को फिर से विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया गया।
पूरी दुनिया में देश का लोहा मनवाने वाले स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती रविवार को मनाई गई। भरवारी के नेशनल इंटर कालेज में कार्यक्रम में विहिप के जिला प्रचारक विनीत कुमार ने बताया कि यह पूरा साल स्वामीजी को समर्पित रहा। भारत जागो दौड़ आयोजित की गई। इन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वामीजी के विचारों को आत्मसात करना होगा। तभी देश दुनिया का सिरमौर बनेगा। भरवारी के अलावा पश्चिमशरीरा में भी मानव शृंखला बनाकर स्वामीजी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और देश को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर यशपाल केसरी, वीरनलाल साहू, सतीशचंद्र, करुणेश कुमार, नर्मदा प्रसाद, राम अभिलाष मौर्य, भक्ति नारायण, शारदा प्रसाद, दर्जन सिंह, श्रीकृष्ण पांडेय, महेश प्रसाद, शिवशंकर, रामबाबू, राममगन, गुरुदत्त, अवनीश, मार्तंड आदि मौजूद रहे। वहीं पिंडरा सहावनपुर में कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सूबेदार ने स्वामीजी के आदर्शों पर चलने की सलाह दी। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, वंशीलाल, प्रदीप कुमार, रमाकांत, प्रशांत कुमार, गोविंद, सावन, संगीता आदि मौजूद रहीं। वहीं विवेकानंद विद्या मंदिर हिनौता में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंजना द्विवेदी, डॉ. एके द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश, महेंद्र कुमार, लक्ष्मीकांत, करूणाशंकर गर्ग, धर्मराज सेन, गिरधर मिश्र, सत्यदेव मिश्र आदि मौजूद रहे।