फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगरा गांव में चले लाठी-डंडे

Sun, 12 Jan 2014 05:43 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। खेत में जानवर चले जाने के विवाद में शनिवार को दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। बाप-बेटों समेत दोनों पक्ष के करीब छह लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया। थाने में तहरीर दी है। घटना से गांव में तनातनी है। घटना सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बहुगरा गांव की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव निवासी सुंदरलाल कुशवाहा के खेत में बुधई के जानवर चले गए थे। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर बुधई और सुंदरलाल में झगड़ा हो गया था। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर आ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी के हमले से बुधई (60) उसके लड़के हरिश्चंद्र (35), राम सुमेर (32) और दूसरे पक्ष के सुंदरलाल (55) उसका लड़का छोटू कुशवाहा (27) और दिनेश कुमार (30) लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें