फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के धरने का दिखने लगा असर

Sun, 12 Jan 2014 05:43 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नलकूपों को बिजली कनेक्शन के लिए बिजली के तार, खंभे और ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर छह दिनों से भाकियू के धरने का असर शुरू हो गया है। शनिवार को बिजली विभाग के स्टोर में वितरण के लिए ट्रांसफार्मर मंगाया गया। भाकियू नेताओं का कहना है कि सभी किसानों को जब तक सभी उपकरण नहीं मिल जाएंगे, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सामान्य योजना के तहत नलकूप की बोरिंग कराकर जिले के करीब 200 किसान करीब दो साल से बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं। शुल्क जमा करने के बाद भी उन्हें तार, खंभा, ट्रांसफार्मर नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्या के समाधान के लिए भाकियू कार्यकर्ता छह दिनों से मंझनपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर के सामने धरने पर बैठे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं के धरने का असर शनिवार को दिखा। बिजली विभाग किसानों को देने के लिए ट्रांसफार्मर मंगाने लगा है। शनिवार को ही करीब 20 नए ट्रांसफार्मर मंगाए गए। वहीं भाकियू नेता शनिवार को भी धरने पर बैठे रहे। इनका कहना है कि सभी किसानों को जब तक उपकरण और बिजली उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। तब तक धरना चलता रहेगा। भाकियू के मंडल अध्यक्ष नूरूल इस्लाम का कहना है कि जरूरत पड़ी, तो कार्यकर्ता भूख हड़ताल करेंगे। मंडलायुक्त और बिजली विभाग के मुख्य अभियंता का भी घेराव किया जाएगा। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान, सिद्धशरण गुप्ता, सुशील सिंह, भैयालाल धुरिया, रणवीर सिंह, मुख्तार अहमद, गुलाब सिंह, देवनाथ, आलोपी दीन, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें