फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम के बाद पानी को भटकते हैं बच्चे

Thu, 07 Nov 2013 05:39 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू ब्लाक के इचौली (बसोहनी) गांव के प्राथमिक स्कूल द्वितीय का हैंडपंप कई महीने से खराब है। इससे मध्याह्न भोजन करने के बाद छात्र-छात्राओं को जूठा हाथ लेकर बस्ती की ओर भागना पड़ता है। प्रधान और प्रधानाध्यापक का कहना है कि कई बार बीडीओ और एबीएसए से शिकायत की गई, इसके बाद भी हैंडपंप को ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग और जल निगम के अफसरों की अनदेखी के कारण जिले के कई स्कूलों में पानी की समस्या से छात्र-छात्राओं को जूझना पड़ रहा है। सिराथू ब्लाक के प्राथमिक स्कूल इचौली (द्वितीय) में लगा हैंडपंप सालभर से खराब है। घंटों चलाने के बाद हैंडपंप से गंदा पानी निकलता है। ऐसे में स्कूल के छात्र-छात्राओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहर का खाना खाने के बाद होती है। बच्चे मध्याह्न भोजन करने के बाद जूठा और बर्तन लेकर बस्ती में लगे हैंडपंपों की ओर दौड़ लगाने को मजबूर हैं। मामले में प्रधानाध्यापक का कहना है कि कई बार उन्होंने ग्राम प्रधान से हैंडपंप को ठीक कराने के लिए कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं प्रधान संतलाल यादव का कहना है कि उन्होंने स्कूल और गांव में भी खराब पड़े हैंडपंपों की सूची बनाकर बीडीओ और जलनिगम के दफ्तर में भेज दी है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द हैंडपंप ठीक करा लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें