फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदा की शान में मौलानाओं ने पेश की तकरीर

Thu, 07 Nov 2013 05:39 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (ब्यूरो)। विकास कड़ा के अफजलपुर साताें घोसियाना कस्बे में मंगलवार की रात जलसे का आयोजन हुआ। इसमें लखनऊ और कानपुर से आए मौलानाओं ने तकरीर पेश की। वहीं शायरों ने अपने कलामों से रातभर महफिल को झूमने के लिए मजबूर किए रखा। जलसे की शुरुआत लखनऊ के मौलाना कफील अशरफ ने कुरान पढ़कर की। इस दौरान महफिल में मौजूद लोगों से मुल्क की सलामती और नेकनियती के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कानपुर के मौलाना आशिक ने इमाम हुसैन, इमाम हसन, खलीफा उमर फारूख और मुल्क के शहीदों की याद में तकरीर की। इस मौके पर जुबैर अहमद, मोहम्मद याशीन, अंसार अहमद, इश्तियाक अहमद, डॉ. मुस्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें