फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा को मृत दर्शाकर रोक दी पेंशन

Thu, 07 Nov 2013 05:39 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र म्योहर और मूरतगंज के पन्नोई गांव में जिंदा व्यक्तियों को मृत दिखाकर उनकी पेंशन रोक दी गई है। भुक्तभोगियों की शिकायत पर समाज कल्याण अधिकारी ने मामले की जांच की तो ग्राम विकास अधिकारियों की यह मनमानी सामने आई। समाज कल्याण अधिकारी ने पीड़ितों को जल्द उनके खाते में पेंशन का भुगतान कराने का भरोसा दिलाया है। साथ ही लापरवाह ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

ब्लाक के कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति कितने गंभीर हैं? इसकी बानगी कौशाम्बी ब्लाक के म्योहर और मूरतगंज पन्नोई गांव में देखने को मिली है। म्योहर गांव निवासी कुमरिया पत्नी मनोहर (65) को पहले वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन दी जाती थी। अब सालभर से उसके खाते में पेंशन नहीं भेजी जा रही है। उसने समाज कल्याण विभाग आकर पड़ताल कराई, तो पता चला कि उसे मृत दर्शा दिया गया है। उसने इसकी शिकायत समाज कल्याण अधिकारी से की। समाज कल्याण अधिकारी की भी जांच में कुमरिया जीवित पाई गई है। समाज कल्याण अधिकारी ने कुमरिया की पेंशन चालू करने की संस्तुति कर दी है। इसी तरह मूरतगंज ब्लाक के पन्नोई गांव के रामकरन पुत्र विंदेश्वरी, श्रीपत पुत्र शिवमोहन और राजरानी पत्नी श्रीपति को ग्राम विकास अधिकारी ने मृतक दिखाकर इन सभी की पेंशन रोक दी है। इसकी भी शिकायत भुक्तभोगियों ने समाज कल्याण अधिकारी से की है। मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता का कहना है कि शिकायतों की जांच और सत्यापन कराकर रोकी गई पेंशन को चालू कराया जा रहा है। बताया कि अब तो दो गांवों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। दोनों गांव के ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विकास खंड कौशाम्बी म्योहर गांव की तेरसिया (70) पत्नी बाबूलाल और ननकी (65)पत्नी रामविशाल के खाते में समाज कल्याण विभाग द्वारा सालभर से लगातार पेंशन भेजी जा रही है। पीड़िताओं के मुताबिक सालभर से उन्हें पेंशन नहीं मिली है। जबकि उनके खाते से रकम निकाली जा रही है। बुधवार को समाज कल्याण अधिकारी से मामले की शिकायत की गई है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपरवाइजर को जांच करने का निर्देश दिया है। आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें