फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग युवक की मिली सिरकटी लाश

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। क्षेत्र के पन्नोई गांव के समीप रविवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे विकलांग युवक की सिरकटी लाश मिली। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस मामले को खुदकुशी करना मान रही है।
विज्ञापन

चरना थाना क्षेत्र के पन्नोई गांव के समीप से रेलवे लाइन गई है। इसी लाइन के किनारे रविवार की सुबह करीब 35 वर्षीय एक विकलांग युवक की सिरकटी लाश मिली। नीली जींस की पैंट और हरे रंग की शर्ट पहने युवक का शव देखकर गांववाले सन्न रह गए। शव मिलने की खबर लगते ही आसपास के तमाम ग्रामीण जमा हो गई। सूचना पर चरवा पुलिस भी आई। पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। घंटों की मेहनत के बाद भी कोई भी पहचान नहीं कर पाया। वहीं मृतक के कपड़ों की जेब में भी ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो पाती। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और गांववाले भी घटना को खुदकुशी किया जाना मान रहे हैं। एसओ का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें