फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू तहसील के करनपुर सौरई गांव में जमीन कब्जा करके मकान निर्माण का मामला तूल पकड़ने लगा है। मुख्यमंत्री से भी हुई शिकायत के बाद अभी तक जमीन से कब्जा नहीं हटवाए जाने से परेशान भुक्तभोगी परिवार नारेबाजी करते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देते हुए 30 नवंबर तक जमीन खाली कराने की मांग की। चेतावनी दी गई है कि ऐसा नहीं हुआ, तो पूरा परिवार कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

गांव के अमृतलाल और दशरथलाल के पिता महादेव तीन भाई थे। बताया जाता है कि जमीन को लेकर तीनों भाइयों में विवाद होने पर न्यायालय के आदेश पर जमीन का बंटवारा किया गया था। आरोप है कि बंटवारे के बाद विपक्षियों ने महादेव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यही नहीं बाद में उसके हिस्से की जमीन पर भी विपक्षियों ने कब्जा जमा लिया। उसके हिस्से की जमीन पर ही मकान भी बनाया गया है। विरोध करने पर झगड़ा किया जाता है। पूरे परिवार को धमकियां दी जाती हैं। भुक्तभोगी की मानें तो इसकी शिकायत डीएम, एसडीएम, एसपी आदि से की गई। मुख्यमंत्री को भी प्रार्थनापत्र दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से भूमि विवाद निस्तारण का दिशा-निर्देश भी आया था। इसके बाद भी अब तक स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि तहसील के अफसर रिश्वत लेकर जमीन पर कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे परेशान अमृतलाल और उसका भाई दशरथलाल शनिवार को नारेबाजी करते हुए पूरे परिवार के साथ कलेक्ट्रेट आया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें कहा गया है कि यदि 30 नवंबर तक उसकी जमीन से विपक्षियों का कब्जा नहीं हटवाया गया, तो वह पूरे परिवार के साथ कलक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें