फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में डायरिया ने दी दस्तक, जिला अस्पताल में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी में डायरिया ने दी दस्तक, जिला अस्पताल में बढ़े मरीज
विज्ञापन

रोजाना एक से दो नए मरीजों की उल्टी-दस्त से बिगड़ रही हालत
फोटो नं-10 से 15 तक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पारा चढ़ने के साथ ही जिले में डायरिया ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में एक-दो मरीज रोजाना उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर आ रहे हैं। जिन लोगों की हालत नाजुक होती है उन्हें पीडिया वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
गर्मी की वजह से जिले में डायरिया ने पांव पसार लिया है। तेज धूप में काम करने व खानपान में गड़बड़ी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर दवा के साथ डायरिया से बचाव के टिप्स भी दे रहे हैं। मंझनपुर कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी शहंशाह की बेटी हलीबा जोहरा (10) को पिछले कुछ दिनों से उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। घरवाले उसका इलाज स्थानीय एक चिकित्सक से कराने गए। हालत में सुधार नहीं होने पर 25 अप्रैल को हलीबा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह इब्राहिमपुर निवासी सतीश चंद्र की पत्नी सरिता को भी डायरिया हुआ था। चार दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भड़ेसर गांव के शुभ (9) पुत्र संजय कुमार और सिराथू तहसील के निजामपुर नौगीरा गांव निवासी मंगली (45) को भी डायरिया पीड़ित होने पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इलाज कम बीमारी ज्यादा बांट रहा अस्पताल
फोटो नं-10,11
मंझनपुर। जिला अस्पताल के जिस पीडिया वार्ड में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है वहां गंदगी का अंबार है। मरीजों की बेड पर जो चादर बिछाने के लिए दी गई है उसमें खून के धब्बे लगे हैं। इसके अलावा सुबह चादर बदलने के बाद उसे उठाने की कोई जहमत नहीं करता। चादर वार्ड में ही मरीजों के पास फेंके पड़े रहते हैं। इसके अलावा मरीज बिस्तर पर ही खान-पान करते हैं, जिसकी वजह से वहां फैली गंदगी बीमारी में कोढ़ में खाज का काम कर रही है।

मुख्यालय के घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
फोटो नं-09
मंझनपुर। कस्बे में पानी सप्लाई के लिए जो पाइप लाइन बिछाई गई है वह जगह-जगह लीकेज हैं। अंजहाई बाजार में नाली चोक होने के गंदा पानी भरा हुआ है। इसी स्थान के पास से पाइप लाइन गुजरी है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर प्रशासन की ओर से न ही लीकेज दुरुस्त किया गया और न ही जलनिकासी की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


बीमारी से बचने के लिए ये करें उपाय
0 पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं
0 बासी खाना नहीं खाएं
0 तेल मसाले वाले भोजन से परहेज करं
0 देर तक रखा गया खाना नहीं खाए
0 पीने में साफ पानी का इस्तेमाल करें
0 खाने में सलाह की मात्रा बढ़ा दे और नींबू का सेवन करें
0 दोपहर में बाहर निकलने के दौरान शरीर को कपड़े से ढककर निकले और मुंह में गमछा बांधे
0 एसी से निकल कर सीधा धूप में नहीं जाएं
-------
क्या कहते हैं चिकित्सक
गर्मी के दिनों में खानपान की सहीं देखभाल और पानी की गंदगी के कारण डायरिया के मरीज बढ़ जाते हैं। लोग थोड़ी सी सावधानी अपना कर बीमारी से बच सकते हैं। उल्टी-दस्त ज्यादा होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
डॉ. अरविंद कनौजिया, जिला अस्पताल
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें