फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की फटकार पर छात्रा ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की फटकार पर छात्रा ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की घटना, प्रेम प्रपंच की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा ने शुक्रवार शाम परिजनों की फटकार से आहत होकर जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

महेवाघाट इलाके की एक लड़की इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बताया जाता है कि साथ पढ़ने वाले पड़ोसी गांव के युवक से उसका प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगाना शरू कर दिया। छात्रा को फटकारने के साथ उसका मोबाइल भी छीन लिया। ग्रामीणों की मानें तो चुपके से पिता का मोबाइल लेकर शुक्रवार शाम छात्रा प्रेमी से बात कर रही थी। उसे रंगेहाथ पकड़कर परिजनों ने जमकर फटकार दिया। इसी के बाद तैश में आकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजन आननफानन छात्रा को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। सुबह पुलिस को खबर किए बिना मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में महेवाघाट एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें