फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढ़े में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढ़े में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

करारी इलाके के गुवारा तैयबपुर गांव में हुआ हादसा
फोटो नं.
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव में सोमवार शाम पानी भरे एक गड्ढ़े में डूृबने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव में एक भट्ठा है। मालिक ने पथाई के लिए इसके पास गड्ढ़ा खुदवाकर पानी भरवा रखा है। बताया जाता है कि सोमवार शाम गांव का ही भैरव प्रसाद (12) पुत्र मुंदरलाल शौच जाने की बात कहकर घर से निकला। थोड़ी देर बाद इसी गड्ढ़े में उसकी लाश मिली। सूचना पर पीड़ित परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। परिवार वालों का कहना है कि नाबालिग की मौत गड्ढ़े में डूबने से हुई है। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए। इसलिए पंचनामा के बाद लाश हवाले कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बाइकों की भिड़ंत में दंपति सहित चार घायल
कड़ा (ब्यूरो)। सिराथू कस्बे का प्रदीप कुमार मंगलवार सुबह अपनी पत्नी शकुंतला के साथ प्रयागराज जा रहा था। गुलामीपुर के समीप सामने से आई बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। इस बाइक पर मंझनपुर निवासी सुधीर और जय सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें