फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात गदऊ पासी का करीबी महेन्द्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गदऊ पासी का करीबी महेंद्र गिरफ्तार
विज्ञापन

पिपरी पुलिस ने कसेंदा गांव से पकड़ा, एक और बदमाश भी पकड़ा गया
फोटो नं. 06
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी पुलिस ने सोमवार शाम अपराधी गदऊ पासी के करीबी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने एक अन्य बदमाश को भी धर दबोचा है।
विज्ञापन

पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी को सोमवार शाम सूचना मिली कि गदऊ पासी का साथी महेंद्र पासी पुत्र मिठाई निवासी कुरई थाना पूरामुफ्ती कसेंदा में किसी साथी के घर आया हुआ है। खबर मिलते ही फोर्स के साथ उन्होंने दबिश दी। मौके से आरोपी को पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पिपरी पुलिस ने दो दिन पहले तिलगोड़ी के एक किसान के घर आग लगाकर 35 मुर्गियों को मारने वाले मन्ना को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें