फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजे भरवारी से महाबोधि एक्सप्रेस रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई-दिल्ली से गया (बिहार) जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस का शुक्रवार से जिले में पहला ठहराव हो गया। भरवारी रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन को सांसद विनोद सोनकर ने गया के लिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन


महाबोधि एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर काफी दिनों से मांग हो रही थी। सांसद के प्रयास से ट्रेन का ठहराव शुक्रवार से शुरु हो गया। दिल्ली से चलकर गया जाने वाली ट्रेन 19.12 बजे भरवारी स्टेशन पहुंची। एक मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन गया के लिए रवाना हो गई। सांसद ने बताया कि इसी तरह गया से चलकर दिल्ली जाने महाबोधि एक्सप्रेस भी रोजाना 20.25 पर आएगी और एक मिनट रुकने के बाद 20.26 पर रवाना होगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन का ठहराव होने से जिले के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इस मौके पर चायल विधायक संजय गुप्ता, सदर विधायक लालबहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, अपर मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अश्वनी कुमार, वाणिज्य प्रबंधक अमन शर्मा आदि मौजूद रहे। रेल अफसरों ने बताया कि भरवारी में प्लेटफार्म पर 15 स्टील की बेंच लगाई जाएगी। सरकुलेटिंग एरिया में एप्रोच रोड बनाया जाना है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर स्टेशन का और विकास किया जाएगा। इसके अलावा 50 गैलन छमता का एक ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें