फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या का पुलिंदा देख बोले डिप्टी सीएम: पिता की बरखी करने आया हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्या का पुलिंदा देख बोले डिप्टी सीएम: पिता की बरखी करने आया हूं
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के आवास पर सुबह से ही लग गई थी फरियादियों की लाइन
शिकायतें सुन अफसरों को तत्काल निस्तारण का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/सिराथू। दिवंगत पिता स्वर्गीय श्यामललाल की बरखी में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समस्याओं का पुलिंदा देख झल्ला गए। बोले बरखी करने आया हूं... फिर खुद को संभालते हुए लोगों से मुलाकात की और मौके पर मौजूद अफसरों को तत्काल समस्या निस्तारित करने का आदेश दिया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल की छह अक्तूबर को मौत हो गई थी। सात अक्तूबर को कड़ा के हनुमान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद तेरहवीं तक केशव मौर्य अपने गृह निवास सिराथू में रहे लेकिन लोग सिर्फ संवेदना जताने पहुंच रहे थे। इसके बाद से पहली बार वह गुरुवार को बरखी करने अपने गृह निवास सिराथू आए हैं। देर रात घर पहुंचे केशव मौैर्य सुबह उठते, इससे पहले ही फरियादियों की लंबी कतार लग गई। हाईवे चौड़ीकरण में किसानों की जमीन जा रही है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष अमृतलाल की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने सर्किल रेट से मुआवजा नहीं दिए जाने की बात कही। सिराथू तहसील के अधिवक्ता बसंत सिंह की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने पांच हजार रुपये लॉ बुक और पत्रिका के लिए, अधिवक्ता कल्याण निधि के लिए पांच लाख रुपये वार्षिक मुहैया कराने की मांग किया। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्या बताई। इस पर केशव कुछ देर के लिए झल्लाए बोले बरखी में आया हूं...। बाद में खुद को संभालते हुए उन्होंने लोगों की समस्या सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम तक पहुंचा गैंगरेप के आरोपी ब्लॉक प्रमुख का मामला
मंझनपुर (ब्यूरो)। गैंगरेप के मामले में फंसे सदर ब्लाक प्रमुख हरिमोहन यादव का मामला शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सामने पहुंचा। दर्जनों महिलाओं के साथ पहुंची गैंगरेप पीड़िता ने आरोपी ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तारी और खुद के लिए सुरक्षा मांगी। डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
करारी इलाके की एक युवती ने चार नवंबर को ब्लाक प्रमुख हरिमोहन यादव, हिसामपुर गांव के प्रधानपति कज्जन व उसके सहयोगी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। राज्यमंत्री मोहसिन रजा की फटकार के बाद 29 नवंबर को पुलिस ने प्रधानपति कज्जन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। ब्लाक प्रमुख फरार है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उसे छह महीने के लिए जिला बदर भी कर रखा है। प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर युवती तमाम महिलाओं के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास पहुंचीं। युवती ने प्रमुख को गिरफ्तार किए जाने और खुद को सुरक्षा दिए जाने की मांग किया। डिप्टी सीएम ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


डिप्टी सीएम के जेहन में हैं दोआबा संवारने का संकल्प
सिराथू (ब्यूरो)। दिवंगत पिता श्यामलाल की बरखी में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किसी योजना की अधिकारिक तौर पर घोषणा तो नहीं की लेकिन बातचीत में जिले को संवारने का संकल्प छलक पड़ा।
पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात में डिप्टी सीएम ने कहा कि वह सिराथू में अगर आरओबी बन जाए तो यहां जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। सरायअकिल-सिराथू मार्ग को भी फोरलेन किया जाना है। इसके अलावा हाईटेक आईटीआई, कॉलेज और रोजगार के अवसर को लेकर बनाई गई रणनीति को उन्होंने साझा किया, हलांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह प्लानिंग उनके जेहन में हैं। इसे घोषणा न समझा जाए। जिले के विकास के लिए तमाम कार्य कराए जाने हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कोई ऐसा प्रोजेक्ट आप लोग बताएं, जिससे आम जनता को फायदा हो, हां इतना जरुर है कि कोई भी सुझाव जुबानी के बजाय लिखित में दिया जाए। सिराथू विधान सभा को लेकर भी उन्होंने कई प्रोजेक्ट पर काम कराने की बात कही।

लोकतंत्र में कोई भी बना सकता है राजनैतिक दल- केशव
मंझनपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। भाजपा का विकास रथ रुकने वाला नहीं है।
सिराथू स्थित आवास में मीडिया से मुखातिब डिप्टी सीएम ने कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जनसत्ता पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में कोई भी दल बना सकता है। मुलायम सिंह ने बनाया, मायावती ने बनाया और शिवपाल यादव व राजा भइया ने भी दल बना लिया तो क्या हुआ? बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या में बजरंग दल संजोयजक का नाम सामने आने के सवाल पर, डिप्टी सीएम ने कहा कि एसआईटी की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अपराधी चाहे जिस दल का हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कुक नहीं भयाहू ने बनाया था भोजन
मंझनपुर। पिता की मौत के बाद बरखी के कार्यक्रम में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सादगी से लवरेज दिखे। डिप्टी सीएम सरीखा कोई रुतबा नहीं था। उनके बचपन के साथी मिले तो गप्पे भी लड़ाईं। खाना उनके छोटे भाई राजेंद्र प्रसाद की पत्नी कविता ने बनाया। शुक्रवार को शांति हवन के बाद उन्होंने ब्राह्मण भोज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें