फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में आग से जलकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के खुशियाल का पूरा गांव की एक महिला मंगलवार सुबह संदिग्ध दशा में आग से झुलस गई। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

खुशियाल का पूरा गांव की विमला देवी (40) पत्नी अवध किशोर मंगलवार सुबह घर के भीतर ही आग का गोला बन गई। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन विमला को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। किसी तरह आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने विमला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान सांसें थम गईं। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि किसी पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें