फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की गुणवता को लेकर पंप पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर अजुहा स्थित एक पंप पर शनिवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि पंप से मिलावटी पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। बाद में कर्मचारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


अजुहा कस्बे के समीप हाईवे पर एक पंप से इन दिनों मिलावटी पेट्रोल बेचने का आरोप है। कस्बे के रामनरेश, रोहित, अजय, संजय, नीलू पांडेय, माढ़ो के समर आदि का कहना है कि पहले तो पेट्रोल के साथ पानी निकल रहा था। उपभोक्ताओं की शिकायत पर संचालक ने बताया कि टैंक में लीकेज की वजह से पानी आ गया था। लीकेज दुरुस्त करा दिया गया है। इधर बीच पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अजुहा कस्बे के रामनरेश और रोहित का कहना है कि पंप से तेल भराने की वजह से उनकी बाइकें सीज हो गईं। इससे नाराज समर और नीलू पांडेय शनिवार को अपनी बाइकें पंप पर खड़ी कर हंगामा किया। बाद में पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने समझाबुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें