फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस साल बाद मंझनपुर में खुला आयकर कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। करीब दो दशक बाद बुधवार को मंझनपुर स्थित डायट परिसर में आयकर कार्यालय खुला। कार्यालय का शुभारंभ मुख्य आयकर आयुक्त ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में कार्यालय खुलने से आयकर दाताओं को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


इनकम टैक्स से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले के उपभोक्ताओं को अभी तक इलाहाबाद जाना पड़ता था। अफसरों के न होने पर लोगों को इसके लिए कई बार जाना पड़ता था। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों जाया होता था। समस्या को देखते हुए आयकर विभाग ने जिला मुख्यालय मंझनपुर में अपना कार्यालय खोलने का फैसला किया। बुधवार को डायट परिसर में मुख्य आयकर आयुक्त इलाहाबाद राजीव जैन ने नए कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आयकर कार्यालय खुलने से जिलेवासियों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर प्रधान आयकर आयुक्त इलाहाबाद सुबचनराम, विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता, आयकर अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा, व्यापार मंडल के अधिवक्ता आरपी मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरि, प्रेम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें