फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देकर युवकों से नौ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी कस्बे के एक युवक ने विदेश भेजने का झांसा देकर नौ युवकों से नौ लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि अब रुपये मांगने पर बदसलूकी की जाती है। इससे परेशान पीड़ित युवकों ने शनिवार को एसपी को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन


चरवा खुर्द निवासी अखिलेश, दीपक, मिथिलेश, धन्नी निवासी राजेश कुमार, मीरनपर कोखराज निवासी राजेंद्र प्रसाद, बम्हरौली इलाहाबाद निवासी राहुल कुमार, रामआधीन का पूरा निवासी मूनो, सिंघवल निवासी प्रदीप कुमार व पश्चिमशरीरा निवासी मुकेश कुमार आदि ने बताया कि सभी की कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के सिंघवल गांव में रिश्तेदारी है। पीड़ितों के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले वह लोग रिश्तेदार के घर निमंत्रण में गए थे। वहां करारी कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। इसने सऊदी अरब स्थित जूस कंपनी नौकरी दिलाने के नाम पर सभी से एक-एक लाख रुपये ले लिए। फिर चार महीने बाद पासपोर्ट और वीजा देने के लिए कहा। बताया कि चार महीने बाद पासपोर्ट तो मिल गया, लेकिनवीजा नहीं मिला। पासपोर्ट भी बहाने से अपने पास रख लिया। अभी तक वह मामले को टालता रहा। अब रुपये मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। इससे परेशान पीड़ित शनिवार को एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने करारी इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें