फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रजीत समर्थकों के साथ सपाईयों ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रजीत समर्थकों के साथ सपाइयों ने दिखाई ताकत
विज्ञापन

बैठक में भारी भीड़ जुटाकर भाजपा को उखाड़ फेंकने का ऐलान
इंद्रजीत सरोज के न आने से मायूस रहे समर्थक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला मुख्यालय में शनिवार को इंद्रजीत के सपा में आने के बाद कार्यकर्ताओं की पहली बैठक हुई। बैठक में सपाइयों ने इंद्रजीत के समर्थकों के साथ अपनी ताकत का इजहार किया। साथ ही भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल बताया। बैठक में पूर्व मंत्री के न आने से उनके समर्थकों में मायूसी भी दिखी।
शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के साथ सपा में शामिल होने वाले उनके समर्थकों का जोरदार स्वागत किया। समर्थकों को फूल-मालाओं से लाद दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के इकट्ठा होने से सपा के पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल भी गदगद दिखे। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्व मंत्री के आने से बेशक हमारी ताकत बढ़ी है। अब हमें इसका सही लाभ उठाना चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चें पर फेल है। केंद्र व राज्य सरकार दोनों केवल वादों की सरकार है। अपराध बढ़ा है। सरकार वादे पर वादे कर रही है, लेकिन एक भी योजना पर अमल नहीं हो रहा है। 24 घंटे बिजली देने का वादा भी झूठा साबित हुआ। गांव हो या कस्बा लोग परेशान हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक चायल आसिफ जाफरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को बरगला कर वोट लिया है। अब हकीकत जनता जान चुकी है। आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा भुगतेगी। बसपा पर भी नेताओं ने कटाक्ष किया। इस मौके पर एमएलसी वासुदेव सिंह यादव, अश्वनी सिंह, हरिमोहन यादव, मौला बक्स, चंद्रबली सिंह पटेल, भानु प्रताप सिंह, कैलाश केसरवानी, राजवन सिंह यादव, शरद यादव, गुलाम हुसैन, अनीस चच्चा आदि लोग रहे।
विज्ञापन

करारी के परवेज अख्तर अंसारी और चेयरमैन मौला बक्स एक दूसरे के धुर विरोध रहे हैं। बसपा में जब परेवज अख्तर अंसारी थे, इनकी सीधी राजनीतिक लड़ाई थी। कई बार मामला थाने तक भी पहुंचा था। शनिवार को दोनों एक मंच पर इकट्ठा हुए तो माला फूल पहनाकर गले भी एक दूसरे को लगाया।
पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के साथ सपा में चायल के पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, आनन्द मोहन सिंह पटेल, परवेज अख्तर अंसारी, भोला सरोज, गया पासी, वीरेंद्र सरोज, रामलखन भारतीय, अनवार अहमद, गया पासी, मानसिंह पटेल, राजू पासी, कामता पासी, राजू राइन भी शामिल हुए थे। शनिवार को इन समर्थकों का सपा नेताओं ने स्वागत किया।
-------------------
काफी हाउस में बैठने वालों को जनता हूं
पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को इशारों इशारों में कई कार्यकर्ताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ता अब सुधर जाएं जो काफी हाउस में बैठकर पार्टी विरोधी बातचीत किया करते हैं। उन्हें सब पता है। अभी भी नहीं सुधरे तो बाद में पछताना पडे़गा।
------------------
कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के आने की सूचना होने पर उनके समर्थक उत्साहित थे। उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी कर रखी थी। इसी सिलसिले में शनिवार को समर्थक सैदुल ने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

---------------
19 को आएंगे पूर्व मंत्री
19 को सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन है। इस सम्मेलन में पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज शामिल होंगे। सपा नेता अनीस अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन की तैयारी शुरू है। सम्मेलन डॉयट मैदान में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें