यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 में हाईस्कूल में जिले के 82.13 और इंटर में 80.67 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में अनूप सिंह यादव 91.66 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रहे। इंटर में यह कामयाबी अमित कुमार मौर्य के खाते में गई है।
उन्हें 89.08 प्रतिशत अंक मिले हैं। यह दोनों छात्र धर्मादेवी इंटर कालेज के हैं। परिणाम जारी होने के बाद से मेधावी छात्रों के घरों में जश्न का माहौल है। कॉलेज प्रशासन ने दोनों सफल छात्रों को बधाई दी है।
हाईस्कूल परीक्षा के टॉपरों में धर्मादेवी इंटर कालेज केन कनवार के परीक्षार्थी अनूप सिंह यादव व नीलम देवी ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। अनूप सिंह को 91.66 फीसदी जबकि नीलम को 91 फीसदी अंक मिले हैं। तीसरे नंबर पर शीला देवी इंटरमीडिएट कालेज उदिहिन खुर्द की अनुप्रिया सिंह रहीं।
अनुप्रिया को 90.67 अंक प्राप्त हुए हैं। इंटरमीडिएट में भी जिले में पहला स्थान धर्मादेवी इंटर कालेज के ही छात्र अमित कुमार मौर्य को मिला है। अमित ने 89.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर राधेश्याम सिंह इंटर कालेज की छात्रा अंकिता सिंह रहीं। अंकिता को 89.04 फीसदी अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर धर्मादेवी के अमन प्रताप सिंह ने कब्जा जमाया।
अमन को 88.2 अंक प्राप्त हुए हैं। दोपहर बाद डीआईओएस दफ्तर के कर्मचारियों ने हाईस्कूल व इंटर परीक्षाओं में जिले के टॉप टेन छात्रों की सूची जारी की तो मेधावी खुशी से उछल पड़े। टॉप टेन सूची में शामिल छात्रों के घर जश्न मनाया जाने लगा। मेधावियों को कालेज प्रशासन ने बधाई देते हुए मिठाई खिलाई।
परिजन भी उनकी सफलता से गदगद रहे। इस बार हाईस्कूल में 82.13 और इंटरमीडिएट में 80.67 फीसदी छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। पिछले साल की परीक्षा में हाईस्कूल में 72 फीसदी और इंटर में 70 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
हाईस्कूल में 82, इंटर 80 फीसदी पास
धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार के छात्र हाईस्कूल और इंटर में रहे टॉपर
जिले में अव्वल रहे परीक्षार्थियों के घर मनाया जा रहा जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
यह हैं हाईस्कूल परीक्षा में जिले के टॉप टेन मेधावी
0 अनूप सिंह यादव 91.66 (धर्मादेवी इंटर कालेज)
0 नीलम देवी 91.00 (धर्मादेवी इंटर कालेज)
0 अनुप्रिया सिंह 90.67 (श्रीमती शीला देवी एचएस उदिहिन)
0 अनूप कुमार 90.00 (धर्मा देवी इंटर कालेज)
0 शबा नाज 89.67 (पहाड़पुर इंटर कालेज)
0 प्रांजल पांडेय 89.33 (वीबीपीएसएसआईसी उदिहिन)
0 अमन साहू 89.33 (एसजीपीएसआईसी देवीगंज कड़ा)
0 प्रतिभा सिंह 89.33 (आरडीआरएसआईसी भगत का पुरवा)
0 अदिति कुशवाहा 89.33 (आरएसएस इंटर कालेज कनैली)
0 रिया देवी 89.17 (पहाड़पुर इंटर कालेज)
यह हैं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के टॉप टेन मेधावी
0 अमित कुमार मौर्य 89.80 (धर्मा देवी इंटर कालेज)
0 कनक लता 89.40 (वीबीपीएस इंटर कालेज उदिहिन)
0 अंकिता सिंह 89.40 (आरएसएस इंटर कालेज कनैली)
0 आस्था 88.60 (एमपी इंटर कालेज आलमचंद्र )
0 विवेक कुमार 88.20 (एसडी इंटर कालेज दारानगर)
0 अमन प्रताप सिंह 88.20 (धर्मादेवी इंटर कालेज)
0 आरती देवी 88.00 (वीबीपीएस इंटर कालेज उदिहिन)
0 खूशबू सिंह 87.80 (वीबीपीएस इंटर कालेज उदिहिन)
0 अनुराधा देवी 87.60 (वीबीपीएस इंटर कालेज उदिहिन)
0 ऋषभ सिंह 87.40 (धर्मा देवी इंटर कालेज)