फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल बरसने को तैयार, जलनिकासी बंटाधार

Fri, 09 Jun 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून कभी भी आ सकता है। झमाझम बारिश होने पर जिला मुख्यालय के दफ्तर तालाब बन जाते हैं और बाजार में घुटने तक पानी भर जाता है। हर साल लोग इस समस्या का सामना बारिश के मौसम में करते हैं। इसके बाद भी बारिश से पहले जल निकासी का इंतजाम नहीं किया गया। न ही अब तक कोई पहल की गई है।
विज्ञापन


तालाबों और नाले पर अतिक्रमण होने से जल निकासी के सारे रास्ते बंद हैं। बारिश का पानी न निकलने से घर भी गिरते हैं। कई हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी समय रहते प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।


मौसम के बदलते तेवर बता रहे हैं कि बारिश कभी भी हो सकती है। गांव-देहात के लोग मौसम का मिजाज भांप लोग अपने घरों के छप्पर दुरुस्त करने में लगे हैं। गांव के लोग अपने घरों की नालियां भी दुरुस्त करा रहे हैं। मगर नगर पंचायतों में ऐसी कोई पहल नहीं चल रही है। जिला मुख्यालय में भी आने वाली भीषण समस्या से निपटने की कोई तैयारी नहीं है।
विज्ञापन


झमाझम बारिश होने पर बीएसए, डॉयट, डॉयट कॉलोनी, सदर ब्लाक, कृषि विभाग, सोसायटी, किशोर न्याय बोर्ड, एलआईयू आफिस के अलावा मंझनपुर बाजार में पानी भर जाता है। सबसे बदतर स्थिति चमनगंज, हजरतगंज और नया नगर मोहल्ले की रहती है। यहां गलियों में घुटनों तक पानी भरा रहता है। हर साल बारिश में यहां के लोग तमाम दिक्कतों का सामना करते हैं।

जल निकासी की समस्या से लोग ऐन वक्त पर खुद ही निपटते हैं। लोगों के हंगामा करने के बाद अधिकारी भी संजीदा होते रहे हैं। बारिश की वजह से मंझनपुर में कई मकान गिर चुके हैं। यह समस्या जिला मुख्यालय की ही नहीं है, बल्कि करारी, अझुवा, भरवारी, सरायअकिल, चायल और सिराथू कस्बे की भी यही स्थिति रहती है। गांवों का भी बुरा हाल रहता है। इसके बाद भी जल निकासी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें