मंझनपुर (ब्यूरो)। भाजपा ने सोमवार को चायल, पेरवा, चलौली, नईम मियां का पुरा में सदस्यता शिविर आयोजित किया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल ने बताया कि इस दौरान चायल के शिविर में 340, पेरवा में 160, चलौली में 230 और नईम मियां का पुरा गांव में लगे शिविर में 185 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रोजाना लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
इससे साफ जाहिर है कि देशभर की जनता को भाजपा की नीतियां और मोदी के कामों पर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि कौशाम्बी में सदस्यता बनाने का लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिया जाएगा। इस मौके पर विनीता गुप्ता, प्रमिला पाल, गीता पाल, सुधीर केसरवानी, चक्रेश मिश्र, धर्मेंद्र पटेल, राजतिलक, लोकेश सिंह, अनुज कुमार, दुर्गेश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।