फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ऑटो पलटा, नौ लोग घायल
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव के समीप मंगलवार सुबह हुआ हादसा
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव के समीप मंगलवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करारी से एक ऑटो मंगलवार सुबह सवारियां भरकर सरायअकिल जा रहा था। तियरा के समीप अचानक कोई मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार करारी निवासी मंदीप, सुरेश, लंबोदर, परवीन, रेहाना अषाढ़ा निवासी जगदीश, राजीव व कटरा निवासी मोहन घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन निजी वाहन से घायलों को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें