फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में तीन युवतियां गायब, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में तीन युवतियां गायब, केस दर्ज
विज्ञापन

करारी, सरायअकिल और कड़ा कोतवाली क्षेत्र का मामला, तलाश में जुटी पुलिस
मंझनपुर/सरायअकिल (ब्यूरो)। करारी, सरायअकिल और कड़ा कोतवाली क्षेत्र की तीन युवतियां संदिग्ध दशा में गायब हैं। दो मामलों में परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोसी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस प्रेम प्रपंच बताते हुए लड़कियों की तलाश कर रही है। एक प्रकरण में फिलहाल रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी सोमवार सुबह सहेली के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि पड़ोसी युवक ने लड़की को गायब किया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह करारी इलाके की एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी एक सितम्बर से गायब है। महिला ने भी पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। ऐसे ही सरायअकिल इलाके की एक महिला का कहना है कि 15 दिन पहले भतीजी उसके यहां आई थी। सोमवार रात भतीजी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। महिला ने पड़ोसी युवक के खिलाफ भतीजी को गायब करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि लड़कियां प्रेमियों के साथ फरार हो गई हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें