कोखराज। कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल भीटी महगांव परिसर में शनिवार को आयोजित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ने छात्र-छात्राओं को कुछ अलग ही एहसास हुआ। इन्होंने अभिभावकों का भी मनोरंजन कराया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक चायल एवं कॉलेज चेयरमैन संजय गुप्ता ने किया।
शुभारंभ के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लग गई। कैम्प में दिल्ली से आए गोपी साहू द्वारा आयोजित एयर बैलून आकर्षण का केंद्र रहा। बैलून के माध्यम से जमीन से करीब 300 मीटर ऊपर हवा में सैर कराई गई। साथ ही जिपलाइन कमांडो नेट जिपजैग आदि करतब आश्चर्यचकित करने वाले रहे। एनडी ग्रप ऑफ स्कूल के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्यक्र्रम नहीं देखने को मिलते हैं। ऐसे में कौशाम्बी जिले के लिए आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के प्रतिभाग के लिए प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अकादमी ऑफ एडवेंचर एसोसिएशन को दिया गया है। कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी को भी आमंत्रित किया गया था। कैंप में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे। इसका लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्त्रस्म में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता भी परिवार के साथ शामिल हुए। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल सीमा पवार, केपीएस भरवारी के प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र बहादुर, एनडी कॉलेज प्रिंसिपल मयंक मिश्रा, किड्जी प्रिंसिपल अनुपमा जायसवाल, आरती चतुर्वेदी, डीएस चौहान आदि उपस्थित रहे।