फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से इंकार पर मृतकों के परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पानी के अभाव में शवों का पोस्टमार्टम करने से इंकार सुन बुधवार को मृतकों के परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज परिजनों ने हंगामा करते हुए मूरतगंज-महेवाघाट रोड पर जाम लगा गया। जानकारी मिलते ही पहुंचे नगर कोतवाल ने पानी का टैंकर भेजवा पोस्टमार्टम कराने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


टेंवा स्थित पोस्टमार्टम हाउस में बुधवार को अजीबोगरीब स्थिति खड़ी हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि लो-वोल्टेज के कारण चीर घर में लगे सबमर्सिबल की मोटर 15 दिन पहले फुंक गई है। हैंडपंप भी पांच दिन से खराब है। ऐसे में यहां पानी की एक-एक बूंद का संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते शवों का पोस्टमार्टम कर पाना संभव नहीं होगा। इतना सुनते ही करारी के बजहा खुर्रमपुर में जहर खाने से मौत के शिकार शिवकुमार, पश्चिमशरीरा के बरयो गांव में तालाब में डूबने से मृतक सुरेश व सैनी कोतवाली क्षेत्र में झोलाछाप के गलत इंजेक् शन से मौत का शिकार अधेड़ के परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।

परिजनों ने पहले तो डीएम, सीएमओ समेत सभी बड़े अफसरों को फोन लगाया। पर, बीएसएनल सेवा ध्वस्त होने के कारण किसी से संपर्क नहीं हो सका। नतीजतन परिजन मूरतगंज-महेवाघाट मार्ग पर पहुंच गए। यहां बीच सड़क पर खड़े होने के साथ ही कटीली झाडियां रखकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही कोतवाल मंझनपुर अजीत कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने पानी टैंकर मंगवाकर शवों का पोस्टमार्टम कराया तब जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं सीएमओ का कहना है कि समस्या कई दिन से थी। पर, मुझे किसी ने नहीं बताया। आज जानकारी हुई है। फौरन हैंडपंप और मोटर बनवाने की व्यवस्था की जा रही है। गुरुवार से नियमित तौर पर पोस्टमार्टम सेवा बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें