फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपीबी क्लब ने फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्पोर्ट स्टेडियम टेंवा में बुधवार को पं दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच विद्या भारती अकादमी और रिजवी कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें विद्या भारती ने 93 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उती की टीम महज 49 रन पर ही ढेर हो गई। दूसरा मैच जेपीबी क्लब सरायअकिल ने दुर्गा देवी इंटर कॉलेज को दो विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसमे ंदुर्गा देवी ओसा के खिलाड़ियों ने 75 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में जेपीबी ने दो विकेट शेष रहते ही 76 रन का स्कोर खड़ा कर मैच जीत लिया। तीसरा मैच विद्या भारती अकादमी और जेपीबी क्लब के बीच हुआ। इसमें जेपीबी क्लब को विद्या भारती ने 53 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी डॉ अरुण केसरवानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, क्रिकेट प्रशिक्षक परवेज आलम, पुष्पेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, रामरतन कुशवाहा, रामकैलाश पाल, राज बहादुर मिश्रा, संदीप पांडेय आदि क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें