फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा हत्याकांड में प्रधान के रिश्तेदार पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में हुए पूजा हत्याकांड में पिता ने प्रधान के रिश्तेदार पर शक जाहिर किया है। मंगलवार को मामले से पुलिस अधीक्षक कार्यालय को अवगत कराया गया। पुलिस अफसर ने जांच बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव निवासी सैकूलाल का कहना है वह इलाहाबाद में रहकर मजदूरी करता है। चार जनवरी को उसकी बेटी शौच के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इसी बीच गांव के रामसिंह के खेत में पूजा की लाश मिली। सैकूलाल का कहना है सूचना पर वह इलाहाबाद से आया। घर में तो देखा कि मातम का माहौल था। बेटी की हत्या से पत्नी बेहोश हो जा रही थी। उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर प्रधान ने अपने रिश्तेदार से तहरीर लिखवाकर पुलिस को दी थी। बाद में पता चला कि प्रधान का एक करीबी रिश्तेदार अपने दोस्त के साथ घटनास्थल के पास देखा गया था। शिकायत प्रधान से की गई तो वह रिश्तेदार का बचाव करते हुए उल्टा उसे ही धमकी देने लगा। सैकूलाल ने एसपी से नामजद मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें