फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने झाड़ू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/सिराथू (ब्यूरो)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की शुरूआत रविवार को एसपी ने सैनी कोतवाली में झाड़ू लगाकर की। जिले की पुलिस अब पखवाड़े भर तक इस मुहिम का हिस्सा बनी रहेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की शुरूआत शनिवार को की थी। जिले की पुलिस रविवार से इस अभियान का हिस्सा बनी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने रविवार सुबह सैनी कोतवाली परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि जिले भर की कोतवालियों में प्रतिदिन सुबह सात से नौ बजे तक सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा। बेहतर योगदान देने वाले किसी एक कोतवाल को गांधी जयंती पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सैनी कोतवाली में इंस्पेक्टर राकेश तिवारी सहित समस्त पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा पहले दिन जिले की सभी कोतवालियों में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें