फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 लाभार्थियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी

विज्ञापन
800 beneficiaries got the key of Prime Minister's house - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रदेश के 5.51 लाख लाभार्थियों को रुपये 6637.72 करोड़ की लागत से निर्मित आवासों की चाबी वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद भी किया। जिले के 800 लोगों को भी आवास की चाबी सौंपी गई।
सदर विधायक लाल बहादुर एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 75 लाभार्थियों एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 25 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी।
विज्ञापन

जिले के अन्य ब्लॉकों में जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 75 लाभार्थियों एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 25 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 600 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 200 लाभार्थियों को आवास की चाबी मिली। आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों ने कहा कि साकार हुआ सपना, घर हुआ अपना।
डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि जिले में तेज वर्षा एवं दैवीय आपदा के कारण लोगों के घर गिरे हैं, उन सभी लोगों को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है इस दौरान सदर ब्लॉक प्रमुख सरला राय, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी सहित अफसर एवं भाजपा नेता मौजूद रहे।
चायल और नेवादा में लाभार्थियों को बांटी गई चाबी
बुधवार को चायल और नेवादा ब्लाक में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित कर आवास की चाबी बांटी गई है। चायल विधायल संजय कुमार गुप्ता ने 100 लाभार्थियों को आवास की चाबी व अपनी तरफ से एक-एक साड़ी उपहार में दिए।
नेवादा ब्लॉक में सुबह 11 बजे आयोजित हुए कार्यक्रम में चायल विधायक ने ब्लॉक के कुल 103 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। बीडीओ विजय शंकर तिवारी ने बताया कि नेवादा में कुल 240 पात्र लाभार्थियों को आवास का लाभ दिया गया है।
इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 140 व बाकी को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया। चायल ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास खंड के सभी 28 गांवों के कुल 167 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है।
इसमें बुधवार को सौ लाभार्थियों को ब्लॉक परिसर में बुलाया गया था। इनमें से 103 लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना के व शेष मुख्यमंत्री आवास योजना के रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एडीओ पंचायत समेत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चुन्ना सिंह, अखिल रस्तोगी, उमेश केशरवानी, राम बहादुर जयसवाल, चक्रेश मिश्रा, शेखर पांडेय, ब्लॉक प्रमुख दिलीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें