फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

770 निशक्तों को मिले उपकरण

Thu, 29 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू (ब्यूरो)। जिला प्रशासन की ओर से नि:शक्तों को उपकरण वितरण के लिए बुधवार को सिराथू ब्लाक परिसर में शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 770 विकलांगों को ट्राई साइकिल, छड़ी और कान की मशीन आदि उपकरण वितरित किए गए। विकलांगों को उपकरण बांटते हुए सिराथू विधायक वाचस्पति ने कहाकि इससे नि:शक्तों को भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले की तीनों तहसील सिराथू, मंझनपुर और चायल में चिह्नित विकलांगों को उपकरण उपलब्ध कराने का मसौदा तैयार किया गया था। इसक्रम में 26 जनवरी को चायल, 27 जनवरी को मंझनपुर और 28 जनवरी को सिराथू ब्लाक परिसर में शिविर आयोजित करके विकलांगों को उपकरण बांटे गए। बुधवार को सिराथू में आयोजित शिविर में सुबह से ही विकलांग उपकरण प्राप्त करने के लिए जुटने लगे थे। 10 बजते-बजते पूरा तहसील प्रांगण निशक्तों से भर गया।

विधायक वाचस्पति ने डीएम और सीडीओ की मौजूदगी में विकलांगों को उपकरण देकर शिविर का शुभारंभ किया। शाम पांच बजे तक शिविर में 770 विकलांगोें को ट्राई साइकिल, छड़ी एवं सुनने के लिए कान की मशीन प्रदान की गई थी। इस मौके पर डीएम राजमणि यादव ने कहा कि नि:शक्तों की मदद से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य कार्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विकलांग को उपेक्षा की निगाह से देखना मानवता के खिलाफ है। वहीं क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उपकरण मिलने से नि:शक्त भी समाज की मुख्य धारा में जुड़ेंगे। उन्होंने ऐसे सभी लोगों को शासन की ओर से मिलने वाली सभी मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया। शिविर में एसडीएम सिराथू जवाहर लाल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें