फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एनएचएम के 750 डॉक्टरों-कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला मानदेय

Thu, 12 Feb 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय का घेराव करते एनएचएम के कर्मचारी।   संवाद
विज्ञापन
जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत 750 डॉक्टरों और कर्मचारियों को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिला है। सभी सीएचओ का कहना है कि निर्धारित सेवा शर्तों के अनुसार कार्य करने के बावजूद वैधानिक देयताओं का भुगतान लंबित है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के बैनर तले 50 से अधिक कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष पंकज और महामंत्री मृदुलेस कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का कमिटेड भुगतान, परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (पीबीआई), वेलनेस एक्टिविटी और टीए-डीए अब तक नहीं मिला है।
इंक्रीमेंट एरियर में बिना स्पष्ट आदेश कटौती की भी शिकायत की गई है। उनका कहना है कि यह स्थिति सेवा शर्तों के उल्लंघन के साथ संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सम्मानपूर्वक जीवन के अधिकार के विपरीत है। सीएचओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वाईफाई कनेक्टिविटी, आधिकारिक सिम कार्ड, जन आरोग्य समिति (जेएएस) फंड, जांच किट और सफाई कर्मियों के भुगतान के अभाव का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि न्यूनतम संसाधन उपलब्ध न होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने सात दिन के भीतर ठोस व लिखित समाधान की मांग की है, अन्यथा उच्चाधिकारियों की तरफ रुख करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर सुमन देवी, शिवानी, हरिओम, विंदु, पूर्णिमा, आरती देवी, रीता, मोनिका, शिक्षा, सीमा सिंह, सौम्या, नीलम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एनएचएम कर्मचारी संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष और डीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और डीएम डॉ. अमित पाल से मुलाकात कर मानदेय संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी ने बताया कि पिछले छह माह से एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के वेतन में विसंगतियां बनी हुई हैं। समय पर भुगतान न होने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कई कर्मचारी दूरदराज जिलों से आकर सेवा दे रहे हैं, जिनके लिए पारिवारिक दायित्व निभाना कठिन हो रहा है। प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की। इस पर धर्मराज मौर्य ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं प्रदेश कार्यालय, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी। इस मौके पर महामंत्री जितेंद्र परमार, पूर्व कोषाध्यक्ष मणिशंकर माथुर व कोषाध्यक्ष नितिन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सीएमओ कार्यालय का घेराव करते एनएचएम के कर्मचारी।   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें