मतदान के लिए कचहरी परिसर में लगी वकीलों की लाइन। स्रोत- अधिवक्ता
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के तृतीय चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन अधिवक्ताओं की भीड़ अधिक देखने को मिली। शाम छह बजे तक वकील लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे।
जिले में कुल 1296 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 1094 अधिवक्ताओं ने अब तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले दिन 344 व दूसरे दिन 750 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह सुबह 10 बजे से मतपत्रों के सील होने तक अपने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ डटे रहे और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव को वकीलों ने एक पर्व की तरह मनाया।