फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दोहरी तस्वीर... फुटपाथ निर्माण के साथ फिर अतिक्रमण

Thu, 29 Jan 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू रोड में निर्माणधीन इंटर लॉकिंंग।  संवाद
विज्ञापन
स्थानीय चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से जहां एक ओर फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर दुकानदारों ने एक बार फिर अतिक्रमण शुरू कर दिया है। फुटपाथ बनने के बावजूद उस पर कब्जा बना रहा तो पैदल यात्रियों को मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ेगा, जिससे जाम की समस्या के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से मंझनपुर चौराहे से सिराथू रोड स्थित कोर्रों मोड़ तक और चौराहे से बस डिपो तक सड़क की दोनों पटरियों पर इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन, निर्माण के दौरान दुकानदारों की ओर से फिर से फुटपाथ पर सामान रखकर कब्जा शुरू हो गया है।
स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पहले भी अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन निगरानी न होने से दुकानदार दोबारा कब्जा कर लेते हैं। वहीं, दीपू का कहना है कि यदि प्रशासन नियमित कार्रवाई करे तो फुटपाथ का सही उपयोग संभव हो सकता है।
विज्ञापन

इसी तरह शुभम कुमार ने कहा कि यदि समय रहते अतिक्रमण पर नियंत्रण नहीं किया गया तो लाखों रुपये की लागत से हो रहा निर्माण व्यर्थ साबित होगा।
चुनिंदा दुकानों पर कार्रवाई, बाकी अतिक्रमण जस का तस
:: स्थानीय निवासी पंकज केसरवानी उर्फ गामा और शारदा प्रसाद सहित नगर के अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका अधिकारियों की तरफ से चलाया जाने वाला अतिक्रमण हटाओ अभियान केवल फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रह जाता है। अभियान के दौरान कुछ चुनिंदा दुकानों और ठेलों पर ही कार्रवाई की जाती है, जबकि बाकी अतिक्रमण जस का तस बना रहता है।
: मंझनपुर चौराहे पर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सड़क की पटरियों पर इंटरलॉकिंग निर्माण कराया जा रहा है। यदि कहीं भी अतिक्रमण पाया जाता है तो उसकी जांच कराकर अभियान चलाते हुए उसे हटाया जाएगा। - प्रतिभा सिंह, ईओ नगर पालिका

सिराथू रोड में निर्माणधीन इंटर लॉकिंंग।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें