फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे से 40 गांवाें में ब्लैकआउट

Thu, 14 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा(कौशाम्बी)। कमालपुर उपकेन्द्र को बिजली सप्लाई के लिए खींची गई मुख्य लाइन का केबल बर्स्ट हो गया है। इससे उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों में 72 घंटे से बत्ती गुल है। गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति ठप होने से लाखों लोग बेहाल हैं। साथ ही कड़ा, देवीगंज समेत कई कस्बों में तो बिजली के साथ पानी की भी समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। मामले में अवर अभियंता का कहना है कि केबल को ठीक कराने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही इस दुरूस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के कमालपुर उपकेन्द्र से जुडे़ कन्थुआ, अफजलपुरसातो, शीतलाधाम, परास, अलीपुरजीता, दरियापुरजीता, रसीदमई, भटपुरवा, ईसीकापुरवा, गिरधरपुर गढ़ी, अंबाई बुजुर्ग, कमालपुर, ताज मल्लाहन, देवीगंज, कड़ा आदि 40 गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। बताया जाता है कि सिराथू पावर हाउस से कमालपुर उपकेन्द्र के लिए खींची गई मुख्यलाइन में रेलवे क्रासिंग पर अंडर ग्राउंड केबल लगी है। यही केबल बर्स्ट हो गई है। इससे दो दिनों से कमालपुर उपकेंद्र को ही बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। उधर, 72 घंटे से बिजली नहीं मिलने से इस गर्मी के मौसम में लोग बेहाल है। कड़ा के रहने वाले रामायण प्रसाद पंडा, दीपचंद्र, मुमताज, रणविजय निषाद, पुष्पराज आदि ने बताया कि 72 घंटे से गांव में बिजली नहीं आई है।

इससे उमसभरी गर्मी में लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। नलकूप और आटाचक्की भी शो-पीस बनी हुई है। लोगों को  रात में ढिबरी की रोशनी में घरेलू काम-काज निपटाना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो कड़ा, शीतलाधाम, देवीगंज समेत उन कस्बों में है जहां बिजली के साथ पानी की सप्लाई भी बंद है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। मामले में उपकेन्द्र के अवर अभियंता शिव गोपाल यादव का कहना है कि अंडरग्राउंड केबल बर्स्ट होने से यह दिक्कत आई है। खराबी को ठीक कराने का प्रयास चल रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह तक सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें